महिला क्रिकेटर के साथ मैच से ठीक पहले अजीब हादसा, 20 मिनट तक टॉयलेट में रहीं बंद
लिंकन ग्रीन (न्यूजीलैंड): वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया (WIW vs AUSW) के बीच आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC ) से पहले प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ऐसी घटना घटी, जिसकी वजह से सभी हैरान रह गए। यह जितना हैरानी वाला था उतना ही हास्यास्पद भी रहा। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की खिलाड़ी निकोला कैरी () मैच से ठीक पहले टॉयलेट में कैद हो गईं। वह 20 मिनट तक वॉशरूम में कैद रहीं। इस बारे में उन्होंने खुद एक वीडियो में खुलासा किया है। उन्होंने बताया, 'मुझे खेलने के लिए मैदान पर जाना था। मैं उससे पहले वॉशरूम गई और दरवाजा बंद किया। इसके बाद वह खुला ही नहीं। मैं 20 मिनट तक लॉक रही।' इस हादसे को बताते हुए हंसते दिखाई दीं। क्रिकेट विश्व कप की बॉस एंड्रिया नेलसन को जब यह पता चला तो उन्होंने न्यूजीलैंड की वेबसाइट को इसकी सूचना दी। इसके बाद काफी मशक्कत करके कैरी को वॉशरूम से निकाला गया। उल्लेखनीय है कि महिला वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में 4 मार्च से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/cqa4w0e
No comments