Breaking News

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सौरभ चौधरी का धांसू धमाल, 10 मीटर एयर पिस्टल का जीता गोल्ड

काहिरा: भारत के स्टार निशानेबाज ने इस साल के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को पछाड़ा। रूस के अर्टेम चेरनोसोव ने कांस्य पदक जीता। यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के कारण उसका ध्वज हटा दिया गया था। ओलिंपियन और युवा ओलिंपिक स्वर्ण जीत चुके चौधरी क्वॉलिफिकेशन में 584 स्कोर करके तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने रिले वन के आखिरी चरण में 38 स्कोर करके पहला स्थान पाया। पदक के मुकाबले में उन्होंने 42.5 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की एशा सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। फ्रांस, इटली और भारत वर्तमान में एक-एक स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर हैं। 60 देशों के 500 से अधिक एथलीट काहिरा विश्व कप में भाग लेने के लिए प्रवेश कर चुके हैं, जिसमें 20 पदक सेट हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/pL2IU7n

No comments