रोहित शर्मा ने खरीदी टीम इंडिया के रंग की यह लग्जरी कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली: अपने सीनियर्स सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तरह (Rohit Sharma Car Collection) भी लग्जरी कारों का शौक रखते हैं। उन्होंने lamborghini Urus खरीदी है, जो भारत में गिनती की है। यह कार महज 3-4 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। रोचक बात यह है कि उनकी यह कार टीम इंडिया की जर्सी से मैच करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा ने 3.15 करोड़ रुपये की कीमत वाली Lamborghini Urus खरीदी है। इसका शेट डार्क ब्लू या Blu Eleos है, जो टीम इंडिया की जर्सी का भी कलर है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं जब उन्होंने ब्लू कलर की कोई कार खरीदी है। इससे पहले उनकी BMW M5 का रंग भी ब्लू ही था। उनके पास पहले से ही Toyota Fortuner, Mercedes GLS 350d, BMW5 और BMWX3 का जबरदस्त कलेक्शन था। Lamborghini Urus की बात करें तो इसमें 4.4-लीटर का टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है। इसका मोटर 641 bhp की मैक्सिमम पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ऑल व्हील-ड्राइव दिया गया है। यह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी में से एक है। इसमें 305 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह कार महज 3.6 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। उल्लेखनीय है कि कप्तान बनने के बाद से रोहित शर्मा ने कोई मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप की और टीम इंडिया को दुनिया की नंबर वन रैंक टीम भी बना दिया है। फिलहाल वह मोहाली में हैं और श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। यह मैच पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट भी होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/UgokWab
No comments