टीम इंडिया के लिए दिखाया दम, ममता बनर्जी ने बनाया मंत्री, अब कोविड से लड़ रहा जंग
कोलकातापूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि उनका कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री शुक्ला ने कहा कि वह घर पर ही पृथकवास पर हैं। र्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी कहा है कि उनका, उनकी पत्नी, पिता और स्टाफ के कई सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है। बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान और वह अंडर-23 टीम के कोच शुक्ला ने कहा, ‘मुझे कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है और मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं। मुझे तेज बुखार है और चिकित्सकों की सलाह का अनुसरण कर रहा हूं। मेरे परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ हैं।’ बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष भी पॉजिटिवअविषेक डालमिया को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डालमिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनमें बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे और उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सौरव गांगुली भी हुए थे संक्रमितपिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका चार दिन तक उपचार चला था। अधिकारी ने कहा, ‘उसे तेज बुखार है और उनकी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गई है।’ बंगाल में लगातार बढ़ रहे मामले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोविड के 6,078 नए मामले आए, जिससे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,55,228 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 19,794 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 20,186 हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FWTfaU
No comments