Breaking News

बांग्लादेश ने तोड़ा 32 हार का सिलसिला, न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 8 विकेट से हराया

माउंट माउनगनुई बांग्लादेश ने आखिर इतिहास रच दिया है। उसने न्यूजीलैंड को पहली बार उसी की धरती पर किसी भी मैच में हरा दिया है। बुधवार को दूसरी पारी में जीत के लिए 40 रन के टारगेट को उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर धूल चटा दी है। उसने आखिर न्यूजीलैंड में 32 मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला तोड़ दिया। इससे पहले सभी फॉर्मेट में उसे न्यूजीलैंड में हार मिली थी। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को उसकी दूसरी पारी में 169 रन पर समेट दिया। इसके बाद उसे जीत के लिए 40 रन का टारगेट मिला। माउंट माउनगनुई मैदान पर उसने यह लक्ष्य विकेट 2 खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने 46 रन देकर छह विकेट हासिल किए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। न्यूजीलैंड आने से पहले उनके नाम 10 टेस्ट मैचों में 81.54 के औसत से 11 विकेट थे। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 147 रन से की थी। उसके आखिरी पांच विकेट सिर्फ 22 रन ही और जोड़ पाए। अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 40 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र को तस्कीन अहमद ने 16 के निजी स्कोर पर आउट किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3F81Uq5

No comments