South Africa vs India: सेंचुरियन में भारत की जीत पक्की, आंकड़े दे रहे हैं गवाही
नई दिल्ली भारत ने सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की दूसरी पारी 174 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के पास पहली पारी में 130 रन की बढ़त थी ऐसे में उसने साउथ अफ्रीका के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा है। आंकड़ों की बात करें तो मेजबान टीम के लिए राह बहुत मुश्किल होने वाली है। आंकड़ों की बात करें तो भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 250 रन से ज्यादा का लक्ष्य सिर्फ दो बार ही सफलतापूर्वक हासिल किया जा सका है। यानी भारतीय बॉलिंग ज्यादातर मौकों पर विपक्षी टीम को यह स्कोर देने के बाद जीतने नहीं देती है। 21 दिसंबर 1977 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 342 रन बनाए थे। इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 29 नवंबर 1987 को 5 विकेट पर 276 रन बनाए थे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी बनाई। उन्होंने 123 रन की पारी खेली। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 60 रन बनाए। इसके बाद बोलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका की टीम 197 रन ऑल आउट हो गई। मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए। यहां ऋषभ पंत ने 34 रन बनाए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JusVqP
No comments