Breaking News

देखें वीडियो: सीन एबॉट की 'चमत्कारिक' फील्डिंग, डेविड वॉर्नर ने कहा- इसे कहते हैं कैच

सिडनी सीन एबॉट ने बिग बैश लीग 2021 में एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसे 'सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच' कहा जा रहा है। उन्होंने क्रिस लिन का शानदार कैच किया। यह मुकाबला 29 दिसंबर को सिडनी में खेला गया। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। यह ब्रिसबेन हीट की पारी का चौथा ओवर चल रहा था। जब बेन ड्राशुइस ने एक गुड लेंथ गेंद फेंकी। इस पर लिन ने आगे बढ़कर शॉट खेला। उन्होंने पूरी ताकत से गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला। लिन को उम्मीद थी कि गेंद कवर बाउंड्री की ओर आसानी से पहुंच जाएगी। लेकिन सीन एबॉट के इरादे जरा अलग थे। उन्होंने अपने दाईं ओर फुल लेंथ डाइव लगाई और गेंद को एक हाथ से शानदार तरीके से लपक लिया। बिग बैश के आधिकारिक टि्वटर हैंडल ने इस कैच का वीडियो साझा किया। ट्विटर पर उन्होंने इस कैच को अविश्वसनीय भी बताया। यहां तक कि क्रिस लिन को भी अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ। एबॉट अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने लगे। एबॉट के कैच को देखकर वॉर्नर को भी यकीन नहीं हुआ। उन्होंने इस पर टि्वटर पर रिऐक्शन देते हुए इसे मजेदार कॉमेंट किया। वॉर्नर ने लिखा, 'इसे कहते हैं कैच।' सिडनी सिक्सर ने टॉप क्लास बॉलिंग का प्रदर्शन किया। ब्रिसबेन हीट की टीम सिर्फ 105 पर ऑल आउट हो गई। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 20 रन का आंकड़ा पार कर पाए। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। शानदार कैच पकड़ने के साथ ही सीन एबॉट ने शानदार गेंदबाजी भी की। उन्होंने चार ओवरों में 31 रन देकर चार विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों में बेन ड्रारशुइस और हेडन कर्र ने भी विकेट लिए। सिडनी सिक्सर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। टीम ने छह मैचों में से पांच मैच जीते हैं। वहीं ब्रिसबेन हीट की टीम छठे स्थान पर हैं। उसने छह में से दो ही मैच जीते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qBfTzl

No comments