Breaking News

कौन है मार्को जेनसन, जिससे 3 साल पहले खौफ खाए थे कोहली, डेब्यू टेस्ट में मचाया धमाल

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। कोहली ने पहली पारी में 35 जबकि दूसरी पारी में 18 रन बनाए। दोनों पारियों में बाहर जाती गेंद पर आउट हुए। दूसरी पारी में विराट को लेफ्ट आर्म युवा पसेर मार्को जानेसन (Marco Jansen) ने आउट किया। चौथे दिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर 21 वर्षीय जानेसन ने कोहली को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच करा भारत को बड़ा झटका दिया। जानेसन अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। आईपीएल में 2 मैच खेल चुके जानेसन वहीं गेंदबाज हैं जिन्होंने 3 साल पहले यानी 2018 में विराट कोहली को नेट्स में खूब परेशान किया था। इस उदीयमान गेंदबाज ने उस समय भी नेट्स में कोहली को बोल्ड किया था। जानेसन ने विराट की कमजोरी का फायदा उठाया। दोनों पारियों में कोहली बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली के साल 2021 उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने इस साल कुल 11 टेस्ट मैच खेले लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला। पिछले दो साल से विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक का इंतजार कर रहे हैं। कोहली ने अपना पिछला शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले गए डे नाइट टेस्ट में लगाया था। भारत को पहली पारी में 130 रन की लीड मिली भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट (IND v SA Centurian Test) की पहली पारी में केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर 327 रन बनाए। जवाब दक्षिण अफ्रीकी टीम 197 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 130 रन की बढ़त मिली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32M77Gf

No comments