Breaking News

'प्रतिभा के धनी मैक्सवेल कभी-कभी अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते'

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की भूमिका अहम रही। मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 के 39वें मैच में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने हाथ दिखाए और अपने 4 ओवर के कोटे में 23 रन देकर 2 विकेट भी हासिल किए। मैक्सवेल ने जो विकेट हासिल किए उनमें मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का विकेट भी शामिल था। मैक्सवेल के इस ऑलराउंड प्रदर्शन को देख भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर विरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने उनकी जमकर प्रशंसा की। नजफगढ़ के नवाब के नाम से विख्यात सहवाग ने कहा कि मैक्सवेल के पास टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन कभी कभी वह अपने दिमाग का इस्तेमाल करने में असफल रहते हैं। वीरू ने कहा कि मुंबई (MI) के खिलाफ मैक्सवेल ने अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल किया। सहवाग ने क्रिकबज से कहा, ' उनके पास टैलेंट और क्षमता दोनों है। लेकिन कभी कभी वह दिमाग का इस्तेमाल नहीं कर पाते। आज उन्होंने अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल किया और रन बनाए। मैं उनके खिलाफ नहीं हूं लेकिन उनकी खेलने की स्टाइल से मैं असहमत हूं। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन कभी कभी परिस्थितियों के हिसाब से वह नहीं खेल पाते हैं।' 29 को आरसीबी की टीम राजस्थान से भिड़ेगी आरसीबी का अगला मुकाबला 29 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स से है। राजस्थान की कप्तानी संजू सैमसन करे रहे हैं। मुंबई के खिलाफ जीत से आरसबी ने यूएई में लगातार 7 हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मामले में 11वें नंबर पर हैं मैक्सवेल मैक्सवेल आईपीएल 2021 (IPL 2021) में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। उन्होंने 9 पारियों में 33 के औसत से कुल 300 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138 से अधिक का रहा है। आईपीएल के 14वें एडिशन में मैक्सवेल ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ALlCX8

No comments