हैदराबाद-राजस्थान की टक्कर आज, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को आमने सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए आज अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटना होगा। इसके लिए टीम के बल्लेबाजों को लय में चल रहे (Sanju Samson) का साथ देना होगा। राजस्थान की टीम नौ मैचों में आठ अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR Probable Playing XI) को नौ मैचों में सिर्फ एक सफलता मिली है और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब उनपर प्लेऑफ का दबाव नहीं है और उनका इरादा अन्य टीमों के प्लेऑफ के समीकरण को बिगाड़ने का होगा। हो सकते हैं कई बदलाव: दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने अभी तक निराश किया है और वक्त आ गया है कि उनके विकल्पों को आजमाया जाए। हैदराबाद की टीम खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) को बेंच पर बैठाकर जेसन रॉय को मौका दे सकती है। वहीं बोलिंग डिपार्टमेंट में संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) को भी मौका मिल सकता है। दूसरी ओर राजस्थान की टीम भी ओपनिंग में एविन लुईस को दोबारा लेकर आ सकती है। मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर रियान पराग की जगह भी श्रेयस गोपाल को उतारा जा सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और खलील अहमद। राजस्थान रायल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, महीपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3CSNXLA
No comments