Breaking News

टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर 'हैटट्रिक मैन' हर्षल पटेल ने तोड़ी चुप्पी

दुबई आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पेसर हर्षल पटेल परेशान नहीं हैं। हर्षल का कहना है कि चयन उनके हाथ में नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे कभी पछतावा नहीं रहा। मैंने अपने जीवन में समय के अनुसार अपनी ओर से सबसे सही फैसले लेने की कोशिश की हैं। जहां तक चयन की बात है तो वह मेरे हाथ में नहीं है। मैं क्लब टीम के लिए खेलूं या आईपीएल टीम के लिए या देश के लिए या फिर हरियाणा के लिए , मैं बल्ले और गेंद से सकारात्मक योगदान देना चाहता हूं।' हर्षल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैटट्रिक ली। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पंड्या, पोलार्ड और राहुल चाहर को आउट किया। बकौल हर्षल, ' यह मेरा लक्ष्य है और जब तक क्रिकेट खेल रहा हूं, तब तक रहेगा। मैंने अपने जीवन में पहली हैट्रिक ली है। कभी स्कूल के मैच में भी नहीं ली। आईपीएल में छठी बार हैटट्रिक के पास पहुंचा और पहली बार कामयाब रहा। मुझे विश्वास करने में समय लगेगा। मैं बयां नहीं कर सकता कि कैसा महसूस कर रहा हूं।' हर्षल आईपीएल में हैटट्रिक लेने वाले 17वें गेंदबाज हैं। आरसीबी की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे बोलर हैं। हर्षल ने कहा, ' मैं अपनी बात कहूं तो क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करके खुशी हो रही है। टीम की बात करूं तो हम अंकतालिका पर नहीं देख रहे हैं क्योंकि ऐसा करने पर प्रक्रिया पर से ध्यान हट जाता है। हमारे लिए दो हार के बाद इस तरह की वापसी करना जरूरी था। हम लगातार इसी तरह का खेल दिखाना चाहते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3opvpyX

No comments