Breaking News

सचिन तेंडुलकर और युसूफ पठान के बाद इस क्रिकेटर को कोराना, RSWS में खेले थे साथ

नई दिल्लीपूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं और इस समय घर में क्वारंटीन हैं, जिससे वह पिछले दो दिनों में ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नमेंट’ में संक्रमित होने वाले तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर बन गए। बद्रीनाथ हाल में रायपुर में आयोजित वेटरंस टूर्नमेंट में खेले थे। उनसे पहले शनिवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। बद्रीनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रहा था और नियमित रूप से टेस्ट करवा रहा था। फिर भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव आया और मुझे कुछ हल्के लक्षण हैं।’ उन्होंने 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगा और घर पर ही सभी से अलग रह रहा हूं और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार काम कर रहा हूं।’ देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसमें शनिवार को ही 62,714 नए मामले सामने आए थे। शनिवार को तेंडुलकर और यूसुफ ने अपने कोविड-19 पॉजिटिव आने की घोषणा की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fyDMUr

No comments