पंत को एक हाथ से छक्का जड़ते देख बटलर हुए हैरान, गेंदबाज के उड़े होश!
पुणे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में 62 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। पंत ने इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए। दिल्ली के इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस दौरान एक हाथ से बेहतरीन छक्का जड़ा जिसकी खूब तारीफ हो रही है। पढ़ें : 27वें ओवर में एक हाथ से जड़ा सिक्स भारतीय पारी के 27वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) की गेंद पर पंत ने इस कारनामे को अंजाम दिया। पंत ने दूसरी गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ा। इस शॉट को देखकर गेंदबाज सहित विकेटकीपर जोस बटलर भी खड़े खड़े देखते भर रह गए। राशिद की गेंद पर छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने 31वें ओवर में स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) की गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। करियर का 18वां वनडे इंटरनैशनल खेल रहे पंत ने अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 23 वर्षीय पंत ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट पर 99 रनों की साझेदारी की। दूसरे वनडे में खेली थी 77 रन की पारी पेसर सैम करन (Sam Curran) ने पंत की पारी का अंत किया जिन्होंने उन्हें विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। पंत को लंबे समय बाद वनडे प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। उन्हें सीरीज के दूसरे वनडे में चोटिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह पहली बार मौका दिया गया था। दूसरे वनडे में पंत ने 77 रन की पारी खेली थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31pptJc
No comments