Breaking News

IND vs ENG: शार्दुल का ऐसा करारा सिक्स, बैट चेक करने लगे बोलर बेन स्टोक्स

पुणेभारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में सभी विकेट खोकर 329 रन बनाए। उसके लिए तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी जमाई। गब्बर यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan Fifty), ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fifty) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Fifty) ने धांसू पारी खेली, लेकिन इस दौरान तेज गेंदबाजी के स्पेशलिस्ट शार्दुल ठाकुर () ने भी बल्ले पर खूब हाथ फेरे। उन्होंने 21 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के उड़ाते हुए 30 रन ठोके। इस दौरान उनका एक शॉट तो इतना करारा था कि गेंदबाजी कर रहे बेन स्टोक्स बल्ला चेक करते दिखाई दिए। यह सब हुआ 45 ओवर की चौथी गेंद पर। बेन स्टोक्स ने बेहद चतुराई से स्लोअर गेंद डाली थी जो स्टंप्स से बाहर जा रही थी, लेकिन लय में दिख रहे शार्दुल ने उसे सीधे बल्ले से करारा शॉट लगाते हुए लॉन्ग ऑन पर 6 रनों के लिए सीमारेखा से बाहर भेज दिया। इस पर बेन स्टोक्स मुस्कुराते दिखे और उन्होंने पिच पर शार्दुल ठाकुर के बल्ले को चेक किया। फिर दोनों मुस्कुराते हुए अपनी-अपनी राह चल दिए। शार्दुल को मार्क वुड ने 46वें आवेर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। शिखर धवन (56 गेंदों पर 67 रन, 10 चौके), ऋषभ पंत (62 गेंदों पर 78) और हार्दिक पंड्या (44 गेंदों पर 64) ने भारत के लिए उपयागी पारियां खेली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u7uRNL

No comments