Breaking News

महिला वर्ल्ड कप LIVE: भारत और पाकिस्तान में महामुकाबला, कुछ ही देर में होगा टॉस

माउंट माउंगानुई: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Cricket Match) का मुकाबला चाहे किसी भी खेल में हो, पूरी दुनिया की नजर उस पर टिकी रहती है। खासकर जब मुकाबला वर्ल्ड कप में हो तो उसका रोमांच चरम पर होता है। वनडे वर्ल्ड में आज दोनों टीमें आपस में भिड़ रही हैं। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट के इस सीजन यह पहला मुकाबला है। लिहाजा दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। मुकाबले में टॉस कुछ ही देर में होगा। अगर आंकड़े और इतिहास को देखें तो भारत का पलड़ा भारी है क्योंकि पुरुषों की तरह पाकिस्तान की महिला टीम भी वनडे वर्ल्ड कप में कभी भी भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। गेंदबाजी कमजोर पक्षपिछली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम एक महीने पहले ही न्यूजीलैंड पहुंच गई थी और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है। भारतीय बल्लेबाजों ने हालांकि हाल में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजी अपेक्षानुसार अच्छी नहीं रही। भारतीय बल्लेबाजों ने दो प्रैक्टिस मैचों सहित पिछले सात में से पांच मैचों में 250 से अधिक स्कोर बनाया जो कि टीम के लिए अच्छा संकेत है। लेकिन गेंदबाज नहीं चल पाए जिससे भारत को न्यूजीलैंड से सीरीज 1-4 से गंवानी पड़ी। वह दो मैचों में 270 रन से अधिक के स्कोर का बचाव नहीं कर पाया। ऐसे में गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो उसने वर्ल्ड कप में चार बार भाग लिया है जिनमें से तीन बार वह सबसे निचले स्थान पर रहा जबकि एक बार 2009 में सुपर सिक्स में पहुंचा। बिस्माह मारूफ की अगुआई वाली टीम हालांकि प्रैक्टिस मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश पर जीत से आत्मविश्वास से भरी होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3opdOXy

No comments