Breaking News

IND VS SL DAY 3 LIVE: भारत की मुट्ठी में मैच, श्रीलंका पर पारी की हार का खतरा

मोहाली: भारत और श्रीलंका ( Mohali Test) के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले का आज तीसरा दिन है। अबतक का खेल पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की नाबाद 175 रन की धमाकेदार पारी से मेजबानों ने स्कोरबोर्ड पर 574/8 रन टांगे। बाद में गेंदबाजों ने शुरू में ही चार झटके देकर श्रीलंका को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। भारत से 466 रन पीछे श्रीलंका दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 108 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 466 रन पीछे है। रविचंद्रन अश्विन दो विकेट ले चुके हैं। जडेजा और जसप्रीत बुमराह के खाते में एक-एक सफलता है। श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (28) सर्वोच्च स्कोरर हैं। गेंद से भी छाए जडेजा बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा (1/30) ने इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाया। उनकी तेजी से टर्न लेती गेंद को खेलने के लिए श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (28) बैकफुट पर गए लेकिन पूरी तरह से गच्चा खाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इससे पहले अश्विन (2/21) ने लाहिरू थिरिमाने (17) को चलता किया था। भारत को तीसरी सफलता उप कप्तान जसप्रीत बुमरा (1/20) ने दिलाई। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज (22) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अश्विन ने फिर धनंजय डीसिल्वा (एक) को सीधी गेंद पर स्वीप करने की सजा दी। स्टंप्स तक पाथुम निसांका 26 और चरिथ असालंका एक रन पर खेल रहे थे। जडेजा ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी इससे पहले खेल के दूसरे दिन 228 गेंदों पर नाबाद 175 रन ठोकते हुए जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया और अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन (61 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 130 रन जोड़े और फिर मोहम्मद शमी (20*) के साथ नौवें विकेट के लिए 103 रन की अटूट साझेदारी की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/0ODJPep

No comments