Breaking News

रशिया नहीं, अब इस पाकिस्तानी बिजनसमैन की 'चेल्सी FC' पर होगी हुकूमत!

नई दिल्ली: इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League) में चेल्सी फुटबॉल क्लब (Chelsea FC) बड़ा नाम है। उसके रशियन मालिक रोमन अब्रामोविच ने जैसे ही उसे बेचने का ऐलान किया दुनियाभर के दिग्गज बिजनसमैनों के कान खड़े हो गए। तमाम अरबपति उसे लेने के लिए अपना-अपना दांव लगाने लगे। उनमें एक नाम पाकिस्तान के बिजनसमैन जावेद अफरीदी का भी शामिल है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो जावेद अफरीदी क्लब को लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। रोमन के ट्वीट के तुरंत बाद अफरीदी ने यूके में स्पोर्ट्स और लीगल एजेंसी से मीटिंग की। अफरीदी और उनके इन्वेस्टर्स ग्रुप में शामिल लोग इस क्लब को खरीदने के लिए कोई भी कीमत अदा करने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि उनकी टक्कर स्विट्जरलैंड के अरबपति हैंसजोर्ग वायस (Hansjoerg Wyss) से होगी। अफरीदी ग्रुप का मानना है कि फुटबॉल खेल में पैसा लगाने का यह सबसे बड़ा मौका है। वह चेल्सी को खरीदकर फुटबॉल खेल में भी अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि जावेद अफरीदी क्रिकेट में पहले ही एक टीम के मालिक हैं। पाकिस्तानी सुपर लीग (Pakistan Super League) में पेशावर जालमी (Peshawar Zalmi) के मालिक हैं। रोमन ने रूस के यूक्रेन के खिलाफ जारी मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान इसका ऐलान करते हुए सभी को हैरान किया है। उनका मानना है कि क्लब का बिकना टीम से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने 2003 में इस टीम को खरीदा था और पिछले 19 वर्षों में 21 खिताब जीते हैं। रोचक बात यह है कि जब से रोमन इस टीम के मालिक बने हैं उसके बाद से चेल्सी इंग्लिश प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम रही है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/d8FE0A2

No comments