जब विराट के बारे में पहली बार सुना... सचिन ने बताया कोहली के बारे में रोचक किस्सा
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान (Virat Kohli) हमेशा से महान बल्लेबाज (Sachin Tendulkar) को अपना हीरो बताते रहे हैं। अब सचिन ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट (Virat Kohli 100th Test) से ठीक पहले उनकी तारीफ की है। उन्होंने कोहली के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मैदान पर ‘शानदार’ उपलब्धि के अलावा क्रिकेटरों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करने की काबिलियत उनकी असली सफलता रही है। पूर्व कप्तान कोहली अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं जो श्रीलंका के खिलाफ पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। तेंदुलकर ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, ‘कितनी शानदार उपलब्धि। मुझे याद है जब मैंने पहली बार आपके बारे में सुना था, जब हम 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया में थे।’ उन्होंने कहा, ‘तुम लोग मलेशिया में अंडर-19 विश्व कप में खेल रहे थे और टीम में कुछ खिलाड़ी थे जो आपके बारे में बात कर रहे थे, इस खिलाड़ी का प्रदर्शन देखना, अच्छी बल्लेबाजी कर लेता है।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद हम साथ में भारत के लिये खेले, हालांकि यह लंबे समय तक नहीं हुआ लेकिन जो भी समय हमने साथ बिताया, उससे साफ था कि आप चीजें सीखने के लिये इच्छुक थे। आपने अपने खेल पर काम करना जारी रखा और बेहतर होना जारी रखा।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/CGJXk45
No comments