Breaking News

विराट कोहली 100वें टेस्ट मैच के लिए तैयार, थोड़ी देर में होगा टॉस

मोहाली: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत मोहाली में हो चुकी है। श्रीलंका की टीम टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में पहले नंबर पर चल रही है, लेकिन टीम को अभी तक भारत में पहली टेस्ट जीत का इंतजार है। दूसरी तरफ भारतीय टीम 2012 के बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। यह टेस्ट कप्तान के रूप में का पहला मुकाबला है। वहीं विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच के लिए 9 बजे टॉस होगा। विहारी, गिल और अय्यर में किन्हीं दो को मौकाभारतीय टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया है। प्लेइंग इलेवन उनकी जगह लेने के लिए तीन दावेदार हैं। हनुमा विहार, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर। नंबर-5 पर अय्यर का खेलना तय है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर बोला था। विहारी और गिल में से किसी एक को ही मौका मिल पाएगा। हालिया फॉर्म को देखें तो विहारी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय होंगे विराट विराट कोहली 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। विराट ने पिछले टेस्ट मैच तक भारतीय टीम की कप्तानी की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद उन्होंने अचानक अपना पद छोड़ने का फैसला किया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। टीम भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, उमेश यादव, जयंत यादव , कुलदीप यादव, प्रियांक पांचाल, श्रीकर भारत, सौरभ कुमार। श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, पथुम निसानका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलांका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरु कुमारा, सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चंडीमल, विश्वा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जेफ्री वांडेरसे, दुष्मंथा चमीरा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/MwbCdek

No comments