LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घमासान, यहां देखें पहले टेस्ट का पूरा रोमांच
जोहान्सबर्ग साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच काफी रोमांचक स्थिति में है। मैच के पहले दिन 11 विकेट गिरे। और ये सभी विकेट पेसर्स के नाम रहे। साउथ अफ्रीका के पेसर्स ने कमाल की गेंदबाजी की और भारत को 202 पर रन समेट दिया। इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 35 रन बना दिए थे। साउथ अफ्रीका भारत से 167 रन पीछे हैं और क्रीज पर कप्तान डीन एल्गर के साथ कीगन पीटरसन मौजूद हैं। भारतीय टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी। यह कोहली के टेस्ट करियर का 99वां मुकाबला होता। कोहली की पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न है जिस वजह से वह इस मैच में नहीं उतरे। केएल राहुल ने उनके स्थान पर टीम की कमान संभाली। राहुल ने अपने पहले ही टेस्ट में टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें ज्यादा सपॉर्ट नहीं मिला। मार्को यानसन ने चार और कागिसो रबाडा और डुअन ओलिवर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। दूसरा दिन पहले दिन के आखिर में मोहम्मद सिराज चोटिल हो कर मैदान से बाहर गए थे। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि यह स्टार गेंदबाज फिट हो जाए। टीम को तेज गेंदबाजों के लिए मददगार इस पिच पर सिराज की बहुत जरूरत पड़ेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FT0X65
No comments