Breaking News

ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

गुजरात: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली। इस बात की जानकारी अक्षर ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। अक्षर पटेल को इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी खूब बधाई दी। अक्षर पटेल ने सगाई की जानकारी देते हुए लिखा कि, जिंदगी की यह नई शुरुआत है, हमेशा के लिए हम एकसाथ हुए। तुम्हें ताउम्र प्यार करता रहूंगा। अक्षर पटेल ने इसके साथ अपनी गर्लफ्रेंड मेहा के साथ कई फोटो भी शेयर कीं जिसमें दोनों सगाई के दौरान एकदूसरे को पहनाई गई अंगूठी भी दिखाई। तस्वीरों को देखकर लग रहा था कि, वेन्यू को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। इस खास कार्यक्रम में अक्षर और मेहा के साथ दोनों के परिवारवालों के साथ कुछ करीबी लोग बी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता ऑलराउंडर अक्षर पटेल के फोटो डालते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां दीं। एक यूजर ने लिखा कि, बापू बधाई हो। बाकी तुम्हारी बॉलिंग भी कमाल है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी इस खास मौके पर अक्षर और मेहा को बधाई दी। दिल्ली कैपिटल्स ने बधाई देते हुए लिखा कि, अक्षर और मेहा आपको बधाई। वहीं गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) ने भी ट्वीट करते हुए अक्षर पटेल को बधाई। आपको बता दें कि अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स से ही आईपीएल में खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में है शानदार रेकॉर्ड अक्षर पटेल ने अब तक भारतीय टीम के लिए 38 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 45 विकेट लिए हैं। वहीं 5 टेस्ट मैचों में उन्होंने 36 विकेट झटके हैं। टी-20 की बात करें तो अक्षर ने 15 टी-20 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में अक्षर के नाम 109 मैचों में 95 विकेट हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33Udd8a

No comments