यूसुफ पठान ने ठोके 40 गेंद में तूफानी 80 रन, छोटे भाई इरफान भी रंग में लौटे
मस्कट: अपनी विस्फोटक पारियों के लिए पहचाने जाने वाले यूसुफ पठान (yusuf pathan) पुराने रंग में लौट चुके हैं। ओमान में जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट () के पहले सीजन के ओपनिंग मैच में उनका तूफान देखने को मिला, जहां इंडिया महाराजा की ओर से खेलते हुए उन्होंने 40 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन ठोक दिए। पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी वाली एशिया लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। एक वक्त मैच इंडिया महाराजा की मुट्ठी से फिसलता दिख रहा था, लेकिन पठान ने 9 चौके और 5 छक्के वाली पारी के बूते नतीजा अपनी ओर मोड़ दिया। मैच में यूसुफ के छोटे भाई और धाकड़ ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी विनिंग रोल अदा किया। मैच में इंडिया महाराजा को 5 गेंद पहले छह विकेट से जीत मिली। बता दें कि इंडिया महाराजा में भारत के पूर्व क्रिकेटर जबकि एशिया लायंस में पाकिस्तान और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर खेल रहे हैं। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन है, इन दो टीमों के अलावा वर्ल्ड इलेवन की एक तीसरी टीम भी है, जिससे दुनिया के हर देश के धाकड़ पूर्व क्रिकेटर्स खेलेंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FPtCIl
No comments