मुंबई टेस्ट: एजाज ने तोड़ा बॉथम का बड़ा रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ ऐसा हुआ पहली बार
मुंबईन्यूजीलैंड के करिश्माई स्पिनर का भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन भी जलवा जारी रहा। उन्होंने भारतीय टीम की दूसरी पारी में 4 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड के महान इयान बॉथम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। एजाज ने पहली पारी के सभी 10 विकेट चटकाए थे, जबकि दूसरी पारी के आधार पर उनके नाम कुल 14 विकेट हो गए। भारत के खिलाफ भारत में एक टेस्ट में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले इयान बॉथम के नाम था। इससे पहले इंग्लैंड के बॉथम ने 1980 में इसी वानखेड़े मैदान पर 106 रन देते हुए 13 विकेट झटके थे। एजाज ने मैच में 225 रन खर्च करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए। वानखेड़े स्टेडियम में बेस्ट बॉलिंग फीगर (टेस्ट)
- 14/225 एजाज पटेल vs भारत, 2021
- 13/106 इयान बॉथम vs भारत, 1980
- 12/167 रविचंद्रन अश्विन vs इंग्लैंड 2016
- 15/123 रिचर्ड हेडली vs ऑस्ट्रेलिया 1985
- 14/225 एजाज पटेल vs भारत 2021
- 12/149 डेनियल विटोरी vs ऑस्ट्रेलिया 2000
- 12/170 डेनियन विटोरी vs बांग्लादेश 2004
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xX3nNZ
No comments