हम बने तुम बने एक दूजे के लिए... शास्त्री का रणवीर सिंह के साथ डांस वाला वीडियो वायरल
नई दिल्ली नया साल 2022 सभी के लिए मंगलमय हो, इसी मंगलकामना के साथ पूरी दुनिया ने इसका स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri Dance Video) ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी है। शास्त्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में हम बने तुम बने एक दूजे के लिए... गाना चल रहा है और इस सुपर हिट गाने पर शास्त्री 83 मूवी के अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। शास्त्री ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, ' डांस सिखाने के लिए धन्यवाद रणवीर सिंह। आप सभी के लिए साल 2022 शानदार, स्वस्थ और प्रेरक हो।' टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच ने जो वीडियो शेयर किया है वह फिल्म 83 के प्रीमियर की नाइट की है। इस दौरान दोनों ने शानदार डांस किया था। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री को आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी 2017 में भारत की हार के बाद टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। नवंबर 2021 में टी20 वर्ल्ड कप तक वह भारत के कोच रहे। शास्त्री की कोचिंग में भारत ने टीम के तौर पर काफी कामयाबियां हासिल कीं लेकिन टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। कमेटी की सिफारिश पर बने थे कोच शास्त्री के कार्यकाल में टीम ने टेस्ट की नंबर एक रैंकिंग हासिल की। विदेशों में जाकर कई सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में तिरंगा लहराया।2017 में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3HoVswe
No comments