Breaking News

टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'दुश्मन', भारत में घुसकर शिकार करता है यह कीवी पेसर

कानपुर भारतीय पिचों को स्पिन के मुफीद माना जाता है। पेसर्स को यहां के पाटा ट्रैक से कोई मदद नहीं मिलती। इन हालातों में अगर कोई विदेशी तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करें तो उसकी तारीफ होनी ही है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी उन्हीं में से एक हैं। टीम इंडिया के खिलाफ में अगर न्यूजीलैंड की उम्मीदें जिंदा हैं तो उसके पीछे टीम साउदी का बड़ा हाथ है। टीम इंडिया के विरुद्ध विकेटों की 'फिफ्टी'अब टिम साउदी भारत के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे पेसर बन गए हैं। मयंक अग्रवाल को आउट कर उन्होंने अपना 'अर्धशतक' पूरा किया था तो उसी ओवर में रविंद्र जडेजा को चलता कर 51वां शिकार किया। भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले कीवी बोलर65 - सर रिचर्ड हेडली 51* - टिम साउदी 41 - ट्रेंट बोल्ट 40 - डेनियल विट्टोरी 29 - ब्रूस टेलर पहली पारी में खोला था 'पंजा'चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, ऋधिमान साहा और अक्षर पटेल को आउट कर साउदी ने 'पंजा' खोला था। टीम साउदी की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एशिया में उनका औसत, करियर औसत से भी कम है। यानी भारतीय उपमहाद्वीप में उन्हें गेंदबाजी रास आती है। एशिया में हो जाते हैं और खतरनाक साउदी ने एशियाई पिचों पर 23.22 की औसत से 47 विकेट झटके हैं। वहीं न्यूजीलैंड में विकेट लेने की औसत 26.89 है। यानी एशिया में उन्हें विकेट लेने में न्यूजीलैंड से भी कम गेंद लगती हैं। जेम्स एंडरसन जैसे महान इंग्लिश पेसर का भी भारत में रेकॉर्ड बेहद साधारण हैं, लेकिन साउदी की यह कला उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rgYv4D

No comments