IPL 2021: दिल्ली vs मुंबई 46वां मैच, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर
शारजाह मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आईपीएल 2021 के 46वें मैच में आमने सामने हैं। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव है ललित यादव के स्थान पर पृथ्वी साव को जगह मिली है। वहीं मुंबई ने राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को मौका दिया है। आवेश ने रोहित को 7 रन पर भेजा पवेलियन मुंबई को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। पेसर आवेश खान ने रोहित को मैच के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कगीसो रबाडा के हाथों कैच कराया। रोहित 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 8/1 मुंबई इंडियंस की स्थिति फिलहाल आईपीएल में बहुत अच्छी नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की हार ने बीते साल की चैंपियन टीम को एक बड़ी राहत दी है। साल 2014 में टीम बहुत ही नाटकीय अंदाज में प्लेऑफ में पहुंची थी। आदित्य तारे ने अपनी शर्ट लहराई थी और राहुल द्रविड़ ने अपनी टोपी जमीन पर फेंकी थी। इस सीजन में मुंबई की टीम को शुरुआत में पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अगले सीजन में वह लगातार चार मैच हारी थी लेकिन अंत में उसने ट्रोफी जीती थी। मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन ) रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर-नाइल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन ) पृथ्वी साव, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिच नॉर्त्जे इस सीजन मुंबई की शुरुआत इतनी बुरी नहीं हुई है लेकिन फिर भी उसके सामने एक ही विकल्प है अपने तीनों मैच जीते और अंतिम चार में जगह बनाए। कोलकाता पर पंजाब की जीत से सिर्फ मुंबई ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी फायदा हुआ है। मुंबई के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं वहीं दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर गई है। मुंबई अगर अपने तीनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। कोलकाता की टीम अधिकतम 14 अंक तक जा सकती है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uw40vW
No comments