Breaking News

DC vs MI Live स्कोर: टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी बोलिंग, ललित यादव के स्थान पर साव टीम में

शारजाह IPL- DC vs MI: दिल्ली ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला। दिल्ली की टीम में सिर्फ एक बदलाव है ललित यादव के स्थान पर पृथ्वी साव को जगह मिली है। मुंबई इंडियंस की स्थिति फिलहाल आईपीएल में बहुत अच्छी नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की हार ने बीते साल की चैंपियन टीम को एक बड़ी राहत दी है। साल 2014 में टीम बहुत ही नाटकीय अंदाज में प्लेऑफ में पहुंची थी। आदित्य तारे ने अपनी शर्ट लहराई थी और राहुल द्रविड़ ने अपनी टोपी जमीन पर फेंकी थी। इस सीजन में मुंबई की टीम को शुरुआत में पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अगले सीजन में वह लगातार चार मैच हारी थी लेकिन अंत में उसने ट्रोफी जीती थी। इस सीजन मुंबई की शुरुआत इतनी बुरी नहीं हुई है लेकिन फिर भी उसके सामने एक ही विकल्प है अपने तीनों मैच जीते और अंतिम चार में जगह बनाए। कोलकाता पर पंजाब की जीत से सिर्फ मुंबई ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी फायदा हुआ है। मुंबई के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं वहीं दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर गई है। मुंबई अगर अपने तीनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। कोलकाता की टीम अधिकतम 14 अंक तक जा सकती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WyHPJb

No comments