हैदराबाद के खिलाफ दिखा रैना का 'फुटबॉल स्वैग', साथी खिलाड़ी भी रह गए हक्के बक्के
नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली सीएसके ने अंतिम 4 में 11वीं बार जगह बनाई है। वहीं हैदराबाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में धोनी की सीएसके ने 2 गेंद बाकी रहते 4 विकेट पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। धोनी ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर 96 मीटर का छक्का लगाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चौकों और छक्कों की ज्यादा बौछार तो नहीं हुई लेकिन सीएसके के बल्लेबाज सुरेश रैना () ने अपने फुटबॉल कौशल से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। दरअसल हुआ ये कि सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने एक बॉल पर डिफेंसिव शॉट खेला। रैना भागते हुए हुए आए और पैरों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को अपनी कमर के पीछे उछाला और फिर कैच किया। रैना के इस कलाकारी को देख उनके आसपास मौजूद सीएसके के फील्डर्स कुछ समय के लिए उन्हें देखते रहे। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रैना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वह 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जेसन होल्डर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रैना ने 11 मैचों में बनाए 157 रन रैना ने आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में अब तक खेले 11 मैचों में कुल 157 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। सीएसके ने 11 मैचों से 18 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3urD6pc
No comments