क्या वसीम अकरम के सिर से बाल उड़ गए? इस वायरल तस्वीर की कहानी क्या है
नई दिल्ली अपने दौर के तूफानी गेंदबाज वसीम अकमर शानदार पर्सनैलिटी के लिए पहचाने जाते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद इस पाकिस्तानी पेसर की फिटनेस देखते ही बनती है। मगर लाहौर के इस 55 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की एक ऐसी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों में विश्वास नहीं होगा। यह फोटो किसी और ने नहीं बल्कि खुद वसीम अकरम ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की है। ‘बाल्ड लुक’ यानी टकला होकर फोटो क्लिक करने से उनकी फैंस बुरी तरह सरप्राइज हो चुके हैं। लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है कि वसीम भाई अचानक ही इतने बूढे़ और गंजे कैसे हो गए। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, '12 दिन के क्वारंटाइन में रहने के बाद मुझे आखिरकार अपना रेजर मिल गया। वैसे करीब से देखने पर पता चलता है कि यह फोटो एडिटेड है। किसी एप की मदद से उन्होंने अपना लुक बदला है। जब बोलिंग लाइन से गेंद फेंकने के लिए वसीम दौड़ते लगाते थे तब उनकी लहराती जुल्फों की दुनिया दीवानी थी। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी उसी अंदाज में कायम है। रिवर्स स्विंग के सुल्तान माने जाने वाले वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए 916 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yG2hEI
No comments