Breaking News

VIDEO: मेसी की करामाती किक... अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में एंट्री

ब्राजीलअर्जेंटीना की टीम इक्वाडोर पर 3-0 की जीत के साथ कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना की जीत में कप्तान लियोनेल मेसी ने एक शानदार गोल किया, जिसने भी इसे देखा दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गया। मेसी ने यह कारनामा उस वक्त किया, जब उनकी टीम को फ्री किक मिला था। मेसी का यह गोल एक फ्रीकिक पर हुआ, जो दर्शनीय था। इस साल की प्रतियोगिता में फ्री-किक के जरिए मेसी का यह दूसरा गोल था, जिसमें पहला गोल चिली के खिलाफ अपने ओपनर मैच में आया था। यह मेसी के करियर में फ्री-किक से 58वां गोल था, जो उन्हें अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के 62 के स्कोर के करीब लाता है। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में अब तक 56 फ्री-किक गोल किए हैं। इस जीत ने अर्जेंटीना को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, जहां उसे कोलंबिया से भिड़ना है। अन्य सेमीफाइनल में ब्राजील और पेरू भिड़ेंगे। अर्जेंटीना के लिए रोड्रिगो पॉल, लाउतारो मार्टिनेज और मेसी ने गोल किए। पॉल ने 40वें मिनट में गोल किया जबकि लाउतारो ने 84वें मिनट में गोल किया। मेसी ने 93वें मिनट में किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SKz10K

No comments