Breaking News

हॉग ने पुजारा की जगह इस खिलाड़ी को उतारने की दी सलाह, बताया लंबी रेस का घोड़ा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की जगह युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव तीसरे नंबर पर बेहतर विकल्प हो सकते हैं। एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीजमें पुजारा की जगह के एल राहुल को लिया जाना चाहिए, हॉग ने कहा कि पारी की शुरुआत करने वाले साव बेहतर विकल्प होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर कोई पुजारा की जगह ले सकता है तो वह पृथ्वी साव हैं। मुझे लगता है कि पारी की शुरुआत करने की बजाय वह तीसरे नंबर पर बेहतर हैं। वह अपार प्रतिभाशाली है और उनका भविष्य लंबा है। वह दौरे पर टीम में नहीं है लेकिन वाइल्डकार्ड के जरिए आ सकते हैं।' भारत के लिए पांच टेस्ट और तीन वनडे खेल चुके साव श्रीलंका में सीमित ओवरों के दौरे पर गई भारतीय टीम में हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत दिए थे। कोहली ने कोई नाम नहीं लिया लेकिन इस बात पर खफा थे कि कुछ खिलाड़ियों ने रन बनाने का जज्बा नहीं दिखाया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अहम पारियां खेलने वाले पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अर्धशतक जमाया लेकिन बाद में चार टेस्ट में नहीं चल सके। डब्ल्यूटीसी फाइनल में उन्होंने 54 गेंद में आठ और 80 गेंद में 15 रन बनाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yjx4aR

No comments