Breaking News

World T-20: ICC ने दिया 28 दिन का वक्त, मेजबानी बचाने में जुटा भारत

नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई को भारत में कोरोना संकट के बीच टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय दिया है । आईसीसी बोर्ड की मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में भारत की नुमाइंदगी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने की। टी-20 विश्व कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है । बीसीसीआई ने एक महीने का समय मांगा था जो आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से दे दिया। आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'हां, आईसीसी बोर्ड ने बीसीसीआई का अनुरोध मान लिया है और उनके पास भारत में टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय है। वे अगले महीने ठोस योजना के साथ बोर्ड के समक्ष फिर आएंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RYZ048

No comments