पवार-मिताली ने मिलाया दोस्ती का हाथ, इंग्लैंड दौरे से पहले सुधरे कोच-कप्तान के रिश्ते
मुंबई भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पवार ने मंगलवार को कहा कि टीम को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के मकसद से उन्होंने 2018 के सार्वजनिक विवाद को भुलाकर कप्तान मिताली राज के साथ मतभेद दूर कर लिए है। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर पवार भारतीय महिला टीम के कोच थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया, उनके और कप्तान मिताली के मतभेद तब सार्वजनिक हो गए थे। मिताली ने इंटरव्यू में कहा कि वह उस घटना को भुलाकर आगे बढ चुकी है और कोच पवार ने भी यही बात कही। पवार ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की रवानगी से पहले कहा, 'मैं तमाम अटकलों को विराम देना चाहता हूं। हमने आपस में बातचीत की वरना मैं महिला क्रिकेट में वापसी नहीं करता। हमारे सामने बड़े लक्ष्य, बड़ी तस्वीर, एक जिम्मेदारी और एक मौका है। कोच को यकीन है कि महिला टेस्ट क्रिकेट की वापसी से खिलाड़ियों के सामने खेल को आगे ले जाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे, मिताली और पूरी टीम के लिए सुनहरा मौका है कि हम महिला क्रिकेट को आगे ले जाएं। मुझे नहीं लगता कि हम छोटी-छोटी बातों पर दोबारा ध्यान देंगे। हम इतने पेशेवर हैं कि आगे बढ़ना जानते हैं। आप सभी मुझे जानते हैं। मैं एनसीए के साथ रहा हूं, राहुल द्रविड़ के साथ रहा हूं तो आपको पता है कि राहुल कितना अनुशासित है।’ (एजेंसियों से इनपुट के साथ)
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uKfI4x
No comments