NED vs IRE 1st ODI highlights: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने आयरलैंड को एक रन से हराया
उत्रेच्टनिचले क्रम के बल्लेबाज टिम वान डेर गुगटेन (49) रन की पारी के बाद कप्तान पीटर सीलार (3/27) की शानदार गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड ने यहां स्पोर्टपार्क मार्सचाल्करवीर्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आयरलैंड को एक रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुगटेन के 53 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 49 रन के दम पर 50 ओवर में 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम पॉल स्टर्लिंग के 112 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे 69 रनों की पारी के बावजूद 50 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी। आयरलैंड की पारी में स्टर्लिंग के अलावा सिमी सिंह ने 45, एंडी मैकब्राइन ने 17 और जॉर्ज डोकरेल ने 11 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सका। नीदरलैंड की तरफ से सीलार के अलावा लोगन वान बीक ने दो विकेट लिया जबकि फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर और गुगटेन ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, नीदरलैंड की पारी में गुगटेन के अलावा मैक्स ओदुउद ने 23, साकिब जुलफिकर ने 23, बास डी लिडे ने 21, स्टीफन माइबर्ग ने 20 और लोगन वान बीक ने 29 रन बनाए जबकि ब्रैंडन ग्लोवर दो रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से क्रैग यंग और जोशुआ लिटल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सिमी सिंह और एंडी मैकब्राइन ने एक-एक विकेट लिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vMoKzA
No comments