MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स- हेड टु हेड और आंकड़ों में कौन भारी
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का 27वां मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 1 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले हमेशा अहम होते हैं। दोनों टीमों का अपना फैन बेस है और आईपीएल के चाहने वालों की नजरें इन दोनों टीमों पर होती है। इसे आईपीएल का सबसे रोमांचक मैच के तौर पर देखा जाता है। दोनों के बीच कुल हुए मुकाबलों में हालांकि मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। मुंबई ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं। सीजन में दोनों टीमों के बीच पहला मैच इस सीजन में यह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला है। इसके बाद दोनों टीमें 6 मई को भिड़ेंगी। कुल मिलाकर मुंबई का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 30 बार भिड़ंत हुई है। इसमें मुंबई ने 18 और चेन्नई ने 12 मैच जीते हैं। वहीं कुल मिलाकर हुए 32 मुकाबलों में मुंबई ने 19 और चेन्नई ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है। मुंबई को हाल के मुकाबलों में बढ़त हाल में हुए मुकाबलों में भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बढ़त हासिल की है। मुंबई ने चार और चेन्नई ने एक मैच ही जीता है। पिछली बार जब दोनों टीमों की आईपीएल में भिड़ंत हुई थी तो तब मुंबई ने चेन्नई को 10 विकेट से हराया था। रैना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। चेन्नई के इस खिलाड़ी ने 730 रन बनाए हैं वहीं मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 658 रनों का योगदान दिया है। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा ने दिखाया है दम। मलिंगा ने दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस के इस यॉर्कर किंग के नाम 37 विकेट हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो ने 27 विकेट लिए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aTHchd
No comments