Breaking News

ऐसी रही मैच की कहानी- गेल और चहल की शर्टलेस फोटो के जरिए पंजाब का बैंगलोर पर तंज

नई दिल्ली पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 34 रन से जीत हासिल की। इसके बाद टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल की एक तस्वीर के जरिए निशाना साधा गया। क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल ने मैच के बाद एक साथ शर्टलेस तस्वीर खिंचवाई। इसमें दोनों अपनी मांसपेशियां दिखा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए पंजाब किंग्स ने लिखा कि यह यह पंजाब और बैंगलोर के बीच हुए मैच की परफेक्ट कहानी बताती है। असल में इस तस्वीर के जरिये यह समझा जा रहा है कि क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल की शारीरिक संरचना में काफी फर्क है। एक ओर जहां पंजाब का यह बल्लेबाज मुस्कुराते हुए अपनी फिजीक दिखा रहे हैं वहीं युजवेंद्र चहल उनके साथ खड़े हैं। शुक्रवार को हुए मैच में बैंगलोर को पंजाब ने आसानी से हरा दिया था। पंजाब की टीम ने 34 रन से जीत हासिल की थी। केएल राहुल और क्रिस गेल ने पंजाब को मजबूत शुरुआत दी थी। वहीं युवा हरप्रीत बरार ने भी उपयोगी पारी खेली थी। पंजाब ने 5 विकेट पर 179 रन बनाए थे। हालांकि यह स्कोर कोई बड़ा नहीं था लेकिन पंजाब के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। राइले मेरेडिथ और मोहम्मद शमी ने बैंगलोर को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद रवि बिश्नोई और हरप्रीत बरार ने गेंद से कमाल दिखाते हुए बैंगलोर की पारी को पटरी से उतार दिया। पंजाब की टीम ने मैच के दौरान कई ऐसे मजाकिया ट्वीट किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vzF3z0

No comments