Breaking News

IPL टलने के बाद विलियमसन ने खोले राज, बताई कोरोना प्रोटोकॉल की हकीकत

साउथैम्पटनन्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमस का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जैव सुरक्षित वातावरण का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन हुआ था और भारत में कोविड-19 के संकट को देखते हुए इस टी-20 लीग को स्थगित करना सही फैसला था। बायो-बबल का उल्लंघन हुआ विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पूर्व साउथैम्पटन में अपने पृथकवास प्रवास से पत्रकारों से कहा, 'भारत में चीजें वास्तव में तेजी से बढ़ी और दुनिया के उस हिस्से में इस तरह की चुनौतियां देखना दिल दहला देने वाली थी। हमारी जैव सुरक्षित वातावरण में बहुत अच्छी देखभाल की जा रही थी। टूर्नामेंट के पहले चरण में चीजें यथावत थी, लेकिन बाद में स्पष्ट तौर पर इसका उल्लंघन हुआ।' आईपीएल टालना सही फैसला विलियमसन ने कहा, 'टूर्नामेंट को जारी नहीं रखा जा सकता था और सही निर्णय किया गया। मेरा मानना है कि आईपीएल में इस तरह से चीजें सामने आईं।' विलियमसन ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह दिलचस्प रहे जबकि आईपीएल में खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 13 दिन के पृथकवास पर मालदीव भेज दिया गया और उसके बाद ही उन्हें ब्रिटेन आने की अनुमति मिली।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yrra8t

No comments