Breaking News

पिता के संघर्ष ने बनाया भुवी को स्टार, फोन पर मिली थी जानलेवा धमकी

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को मेरठ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। 63 वर्षीय किरनपाल सिंह पिछले आठ माह से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे, उनके परिवार में पत्नी इंद्रेश देवी, पुत्र भुवनेश्वर और पुत्री रेखा शामिल हैं। पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे पिताभुवनेश्वर कुमार का जन्म यूपी के मेरठ में 5 फरवरी 1990 को हुआ था। पिता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। किरनपाल का संबंध बुलंदशहर में अगौता के लुहारली गांव से था। काफी साल पहले वह मेरठ के गंगानगर में बस गए थे, लेकिन पैतृक निवास में आना-जाना लगा रहता। वैसे तो भुवी बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें टीम इंडिया का स्टार बनाने में पिता ने भी समर्पण किया। पिता के साथ मैदान पर पहला कदमपुलिस में होने की वजह से पिता किरनपाल के वक्त की कमी होती थी। बावजूद इसके उन्होंने बेटे के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छोटे से शहर मेरठ में भी अपने लाल को सर्वश्रेष्ठ कोचिंग दिलाई। 13 साल के नन्हें भुवी को खुद पहली बार स्टेडियम लेकर गए, जो उनके घर से करीब 7-8 किलोमीटर दूर था। कोच से बैठकर बेटे के खेल पर बातचीत भी करते। हालांकि भुवनेश्वर को क्रिकेटर बनाने में बड़ी बहन रेखा की भूमिका भी उतनी ही अहम थी। पिता के लिए छोड़ा आईपीएलईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भुवनेश्वर जब यूएई में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे तब पहली बार पता चला था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, 'भुवी अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ही यूएई में आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। सिंह का उपचार चल रहा था और दो सप्ताह पहले स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।' डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाबभुवनेश्वर के पिता का उपचार दिल्ली के एम्स और नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे थे। लीवर के कैंसर के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने घेर लिया था। डॉक्टर्स के जवाब देने के बाद दो दिन पहले ही परिवार उन्हें घर ले आया था। परिजन के साथ मिलकर घर पर ही भुवी उनकी सेवा कर रहे थे। छह साल पहले मिली थी जानलेवा धमकीबुलंदशहर में एक जमीन के सौदे के बाद भुवी के पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामला 2015 का है। जब भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर थे। तब पिता ने पुलिस से मदद मांगी थी। दरअसल, जमीन खरीदी के बाद पिता को फोन पर सौदे से हटने के लिए कहा गया था। बात न मानने पर दोबारा अंजाम भुगतने तक की धमकी दी गई थी। तब डीआईजी मेरठ ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SbxuQK

No comments