वर्ल्ड-20 की वजह से भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहते आर्चर, क्या है पूरा मामला
लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि अगस्त-सितंबर में भारत के साथ होने वाले होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह खुद को दूर रखना चाहते हैं ताकि टी-20 विश्व कप और एशेज सीरीज के लिए वह खुद को फिट रख सके। आर्चर ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'कोहनी की ऑपरेशन के बाद एक बात मैंने तय कर ली है कि मैं जल्दबाजी में वापसी नहीं करूंगा, क्योंकि मेरा पूरा ध्यान इस साल के अंत में इंग्लैंड के लिए टी-20 विश्व कप और एशेज में खेलना है।' उन्होंने कहा, 'ये मेरा लक्ष्य है। अगर मैं इससे पहले वापसी कर लेता हूं और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेल लेता हूं, तो भी कोई दिक्कत नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं बाहर बैठने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' आर्चर ने कहा, 'चीजों को देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे कुछ सप्ताह टीम से बाहर रहना होगा, ताकि मेरा करियर में कुछ और साल जुड़ सके। मैं बस हमेशा के लिए इस इस चोट से उबरना चाहता हूं, इसलिए मैं वापसी को लेकर बहुत जल्दबाजी नहीं करने की सोच रहा हूं। चोट से नहीं उबरा, तो मैं कोई क्रिकेट नहीं खेलूंगा। मैं पूरी तरह से फिट हुए बगैर वापसी करके अपना भला नहीं करूंगा।' 26 साल के आर्चर कोहनी की चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन दाई कोहनी की चोट की समस्या के फिर से उभरने के कारण वह मैच के अंतिम दिन गेंदबाजी नहीं कर सके थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SyYHgA
No comments