Breaking News

नीतीश राणा और अक्षर पटेल सहित IPL से जुड़े 19 लोग हुए अब तक कोरोना के शिकार

नई दिल्लीदुनिया की सबसे बड़ी लीग 'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) को उस वक्त जोर का झटका लगा, जब वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े 6 सदस्य के इस घातक वायरस से पॉजीटिव पाए गए। यह तो रही स्टाफी की बात। इसके अलावा पहला कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा (अब नेगेटिव) पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि अब दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल और चेन्नई सुपर किंग्स का एक सदस्य (कॉन्टेंट टीम का) महमारी की चपेट में आ गया है। इस तरह लीग से जुड़े 19 लोग अब तक महामारी के शिकार हुए हैं। टूर्नमेंट के शुरू होने से पहले फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नमेंट शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 पॉजिटिव (Axar Patel COVID-19 Positive) पाए गए। इससे पहले चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को आईपीएल () से बाहर होना पड़ा था। दूसरी ओर, CSK मैनेजमेंट ने एक खिलाड़ी के कोविड पॉजिटिव होने की बात क्रिकबज से स्वीकार की है। हालांकि, नाम सामने नहीं आया है। अगर मुंबई में स्थिति हुई कंट्रोल से बाहर तो...मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दिखने को मिला है। इसका असर वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों और प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े लोगों में देखा गया। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 10 से 25 अप्रैल के बीच इस शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के आयोजन की उम्मीद है। कोरोना वायरस की स्थिति यदि नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो फिर इंदौर और हैदराबाद को आईपीएल के ‘स्टैंड बाई’ स्थान के रूप में रखा गया है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन की स्थितिमुंबई को इस धनाढ्य लीग के 10 मैचों की मेजबानी करनी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 47000 मामले दर्ज किए गए और वहां संभावित लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है। इसके अलावा आयोजक वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने से भी चिंतित हैं। यही नहीं प्रतियोगिता प्रबंधन दल के छह सदस्यों का परीक्षण भी पॉजीटिव आया है और उन्हें भी क्वारंटीन पर भेज दिया गया है। दूसरे स्टाफ की तैयारियों में लगा एमसीएमुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मैदानकर्मियों की बात है तो कल तब आठ पॉजीटिव मामले थे। आज दो अन्य मामले पॉजीटिव पाए गए। इससे इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गयी। सभी को घर भेज दिया गया है और वे अलग थलग रह रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने तैयारियों के लिए कांदिवली से मुंबई क्रिकेट संघ के दूसरे मैदानकर्मियों को ला रहे हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के प्रतियोगिता प्रबंधन के छह से सात कर्मचारियों का परीक्षण पॉजीटिव आया है।’ बोर्ड चिंतितइस बारे में जब बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बोर्ड स्थिति से चिंतित है। बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘देखिए, यदि लॉकडाउन होता है तो टीमें जैव सुरक्षित वातावरण में हैं और वैसे भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए हमें अब भी मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल मैचों के आयोजन की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन यदि स्थिति आपे से बाहर चली आ जाती है तो हैदराबाद और इंदौर को स्टैंड बाई रखा गया है।’ यह है राहत की बातमुंबई में अभी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें हैं लेकिन इनमें कोई भी टीम वानखेड़े नहीं गयी। अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम और बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई रवाना होने से पहले नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास किया था।’ (पीटीआई के इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3unBz2f

No comments