Breaking News

देखें: काइली जैमीसन की ऐसी सटीक यॉर्कर, हत्थे से उखड़ गया क्रुणाल पंड्या का बल्ला

चेन्नईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइली जैमिसन को अपनी टीम में शामिल किया है। छह फुट पांच इंच लंबे इस पेसर ने अपनी रफ्तार से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान किया है। उन्होंने अपने पहले छह टेस्ट मैचों में 36 विकेट अपने नाम किए। जैमीसन पहली बार आईपीएल में चुने गए हैं। अपने लंबे कद की वजह से वह काफी उछाल भी हासिल कर सकते हैं। बैंगलोर की टीम जो अकसर अपनी गेंदबाजी को लेकर चिंता में रहती है, के लिए जैमीसन काफी उपयोगी हो सकते हैं। इसके साथ ही वह शानदार यॉर्कर फेंक सकते हैं। ऐसी ही एक यॉर्कर पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या को परेशान किया। आईपीएल 2021 के पहले मैच में जैमीसन ने ऐसी सटीक और तेज यॉर्कर फेंकी कि पंड्या का बल्ला हत्थे से उखड़ गया। गेंद सटीक विकेटों की लाइन में थी और ऐसे में पंड्या लकी रहे कि अपना विकेट बचा सके। मुंबई इंडियंस की पारी का 19वां ओवर चल रहा था। ओवर की तीसरी गेंद पर जैमीसन ने बिलकुल विकेटों में यॉर्कर फेंकी। क्रुणाल ने बल्ला लगाया लेकिन उसका हैंडल उनके हाथ में रहा और बाकी हिस्सा हवा में उछलकर नीचे गिरा। क्रुणाल लकी रहे कि वह बैट विकेटों मे जाकर नहीं लगा। हालांकि बैट का बाकी हिस्सा कायम रहा लेकिन पंड्या हैरानी से बल्ले के हैंडल को देखते रहे। इससे पहले, विराट कोहली ने टॉस जीतकर चेन्नई के एम चिन्नास्वामी मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करके लाए गए मीडियम पेसर हर्षल पटेल ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने शानदार गति परिवर्तन किया और मुंबई के बल्लेबाजों को खूब छकाया। पटेल ने पांच विकेट लिए। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर और जैमीसन ने एक-एक विकेट लिया। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fXIgEg

No comments