हर्षल पटेल ने पहले मैच में ही झटके 5 विकेट, फैंस ने दिल्ली कैपिटल्स को किया ट्रोल
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। हर्षल ने लीग के पहले मुकाबले में ही 5 विकेट लेकर खूब सूर्खियां बटोरी। हर्षल की शानदार गेंदबाजी के बूते आरसीबी (RCB) ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) को पहले मुकाबले में 159 रन पर रोक दिया। 30 वर्षीय अनकैप्ड प्लेयर हर्षल ने अपने 4 ओवर के कोटे में 27 रन खर्च कर कुल 5 खिलाड़ियों को पविलियन की राह दिखाई। हर्षल ने जिन खिलाड़ियों को आउट किया उनमें ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंडया और मार्को जानेसन के विकेट शामिल थे। हर्षल की शानदार गेंदबाजी की प्रशंसा सोशल मीडिया पर हो रही है। फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने हर्षल को रिलीज कर दिया था। ऐसे में फैंस अब दिल्ली कैपिटल्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई रेकॉर्ड पांच बार की चैंपियन है वहीं आरसीबी को अब भी पहली खिताब की दरकार है। मुंबई की टीम ने पारी के अंतिम ओवर में चार विकेट गंवाए। तीन हर्षल के खाते में आए जबकि एक रन आउट हुआ।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fROrcS
No comments