दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका, कोरोना की चपेट में अक्षर पटेल
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नमेंट शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 पॉजिटिव () पाए गए हैं। इससे पहले चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। एएनआई ने दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों के हवाले से बताया, दुर्भाग्यवश, अक्षर पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस समय सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3whk3hI
No comments