Breaking News

बौद्ध भिक्षु के बाद धोनी का नया अवतार, इस बार 2005 के 'माही' से मिले एमएस धोनी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2011 Final) जीता था। टीम इंडिया ने 28 साल के सूखे को खत्म कर 2 अप्रैल को फाइनल में श्रीलंका को हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी। खिताबी मुकाबले में धोनी का छक्का आज भी क्रिकेट प्रेमियों को याद है जिसने भारत को यादगार जीत दिलाई थी। भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने की 10वीं सालगिरह के मौके पर सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक विज्ञापन में 2005 और 2021 के धोनी को दिखाया गया है। यानी धोनी डबल रोल में हैं। एक ओर धोनी 2005 की तरह लंबे बालों में हैं तो दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को वर्तमान लुक में दिखाया गया है। इस बातचीत में 2021 के धोनी को 2005 के धोनी की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। रांची के राजकुमार धोनी ने साल 2004 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। इंटरनैशनल स्तर पर धोनी ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाकर खूब वाहवाही लूटी। ये धोनी का सिर्फ 5वां वनडे था। नंबर तीन पर उतरकर धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद रहते हुए 183 रन की पारी खेली। धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की पारी को बताया फेवरेट विज्ञापन में जब 2005 के धोनी 2021 के धोनी से पूछते हैं कि आपकी फेवरेट इनिंग कौन सी है। इसपर वर्तमान समय के धोनी वर्ल्ड कप फाइनल को बताते हैं जो उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में खेली थी। धोनी ने कहा कि उस मैच को फिनिश करने का मजा ही कुछ और था। फाइनल में धोनी पांचवें नंबर पर उतरकर नाबाद 91 रन की पारी खेली थी। इससे पहले टूर्नमेंट में वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते आ रहे थे। खिताबी मुकाबले में धोनी ने युवराज सिंह से पहले खुद को बल्लेबाजी में प्रमोट किया और उनका ये फॉर्मूला कामयाब रहा। बौद्ध भिक्षु के अवतार में भी दिख चुके हैं धोनी इससे पहले धोनी को बौद्ध भिक्षु के अवतार में विज्ञापन में देखा गया था। धोनी उसमें सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने हुए नजर आए थे। धोनी इस समय आईपीएल 14 (IPL 14) की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 'माही' आईपीएल (Indian Premier League) में चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते हुए दिखेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uaEXxg

No comments