Ipl 2021 के लिए कौन सी टीम असली दावेदार है | 2021 m ipl kaun jeetega | Who will win ipl 2021
Ipl 2021 के लिए कौन सी टीम असली दावेदार है | 2021 m ipl kaun jeetega | Who will win ipl 2021
You can also check out : Ipl 2021 में खरीदे गये सभी खिलाडियों की लिस्ट | Ipl auction 2021 player's list
आईपीएल 2021 (IPL 2021) को शुरु होने में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है. बीते दिनों गुरुवार 18 फ़रवरी को 14वें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फ़रवरी को चेन्नई में पूरी हो चुकी है. इस दौरान सभी 8 टीमों ने देश-विदेश के कुल 292 क्रिकेटर्स पर दाँव लगाया. नीलामी में साउथ अफ़्रीका के क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ की बोली के साथ आईपीएल के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने.
लेकिन एक और दिलचस्प चीज़ जो नीलामी के बाद चर्चा में आई और वो थी सभी टीमों का ऑक्शन के बाद का संयोजन. इस लेख में हम बात करेंगें कि आखिर में फ़ाइनल हुई टीम के आधार पर कौन सी टीम इस समय मजबूत नज़र आ रही है.
You can also Check : IPL 2021 Auction- आईपीएल 2021 में नहीं बिके ज्यादातर खिलाड़ी- देखे पूरी लिस्ट | IPL 2021 Auction Unsold Players List
कोलकाता नाइट राइडर्स
ऑलराउंडर्स की बात करें तो टीम के लिए वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ऑलराउंडर आँद्रे रसल टीम की जीत में पहले भी काफ़ी अहम योगदान दे चुके, 14वें सीज़न में भी रसल टीम का एक अहम हिस्सा हैं. बल्लेबाज़ी और ऑलराउंडर्स के अलावा अगर गेंदबाज़ी विभाग पर गौर करें तो सुनील नारायन, पैट कमिंस और शाकिब अल हसन टीम की मजबूती की एक बड़ी वजह दिखाई दे रहे हैं.
आईपीएल 2021 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
इयान मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफ़र्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) आंद्रे रसल, सुनील नाराय, वरुन चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, लॉकी फ़र्ग्यूसन, कमलेश नारकोटी, शिवम मावी, संदीप वॉरियर, प्रसिध कृष्णा, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी.
You can also Check : Ipl most sixes player's list | IPL me Sabse Jyada Sixes ki List
मुंबई इंडियंस
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस साल आईपीएल 2021 की नीलामी के बाद सबसे मजबूत टीम नज़र आ रही है. कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन और सीनियर बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव इस समय अलग-अलग स्तर की क्रिकेट में शानदार फ़ॉर्म में हैं.
इसके अलावा अगर टीम में ऑलराउंडर्स की बात करें तो कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और कृनाल पांड्या टीम के लिए एक मजबूत कड़ी साबित होंगे. वहीं गेंदबाज़ी विभाग में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कुल्टर नाइल टीम के लिए एक मजबूत स्तंभ के तौर पर योगदान देते हुए नज़र आएंगे.
You can also Check : क्रिकेट के इतिहास में खेला गया पहला मैच | First cricket match of the world in the cricket history
आईपीएल 2021 के लिए मुंबई की टीम

No comments