Breaking News

अनोखे जश्न पर बोले केएल राहुल, किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहता, लेकिन...

पुणेविराट कोहली ने एक बार टेस्ट शतक जड़ने के बाद अपने आलोचकों को इशारों – इशारों में कहा था कि वह नहीं उनका बल्ला जवाब देगा और शुक्रवार को उनके साथी केएल राहुल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाया। राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 62 रन बनाए थे। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ बल्ला किया और फिर अपने कान बंद करके इशारा किया कि उन्होंने टी20 सीरीज में असफलता के बाद आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दिया था। राहुल ने भारतीय पारी समाप्त होने के बाद कहा, ‘यह (जश्न मनाने का तरीका) केवल शोर बंद करने के लिए था, किसी के अनादर करने के लिए नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग होते हैं जो आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन आपको उनकी उपेक्षा करनी होती है। इसलिए यह केवल एक संदेश था कि अब शोर मचाना बंद कर दो।’ राहुल ने कहा, ‘टी20 सीरीज के बाद मैं निराश था लेकिन खेल ऐसे ही आगे बढ़ता है। कुछ अच्छे शॉट से दबाव कम हुआ। वास्तव में खुश हूं कि मैं विराट और ऋषभ पंत के साथ साझेदारियां निभाने में सफल रहा।’ भारत ने राहुल, कोहली और पंत की शानदार पारियों से दूसरे वनडे में छह विकेट पर 336 रन का बड़ा स्कोर बनाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QBv5Op

No comments