Breaking News

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की रेकॉर्ड साझेदारी, रूट और मोर्गन पीछे छूटे

पुणे ओपनर जेसन रॉय (Jason Roy) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) इंग्लैंड के लिए वनडे मैचों में सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाले जोड़ीदार बन गए हैं। दोनों ने भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। पढ़ें : यह बतौर जोड़ीदार इन दोनों की 13वीं शतकीय साझेदारी है। दोनों अब जो रूट और इयोन मोर्गन से आगे निकल गए हैं। मोर्गन और रूट ने 75 मैचों में 12 बार शतकीय साझेदारी की है लेकिन रॉय और बेयरस्टो ने 47वीं पारी में ही दोनों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम में तीसरे स्थान पर रॉय और रूट हैं, जिन्होंने 28 मैचों में सात बार शतकीय साझेदारी की है। रॉय और बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ हमेशा रन बनाए हैं। बीते तीन मैचो में दोनों 160 (133 गेंद) एजबेस्टन 2019, 135 (86 गेंद), पुणे और 110 (99 गेंद) पुणे तीन शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। जेसन रॉय 52 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 336 रन बनाए। केएल राहुल ने सबसे अधिक 108 रन बनाए वहीं विकेटकीपर पंत ने 77 रन की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली 66 रन बनाकर आउट हुए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fhYo2Q

No comments