भारत-पाकिस्तान की टीमें ट्राई सीरीज में होंगी आमने-सामने, जानें कब और कहां भिड़ेंगी
कराची भारत और पाकिस्तान की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें अगले महीने ढाका में तीन देशों की टी20 श्रृंखला में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। पाकिस्तान नेत्रहीन क्रिकेट परिषद (पीबीसीसी) ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश दो अप्रैल से ढाका में शुरू होने वाले तीन देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। पढ़ें : एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तान और भारत की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें चार अप्रैल को टूर्नामेंट में एक दूसरे से भिड़ेंगी।' पीबीसीसी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोरोना वायरस के लिये परीक्षण किया गया जिसमें सभी नेगेटिव आए हैं जबकि बांग्लादेश और भारत ने भी कोविड-19 जांच करवा ली हैं जिसमें सभी नेगेटिव आए हैं। पढ़ें : पाकिस्तान की नेत्रहीन टीम बुधवार को लाहौर से रवाना होगी और श्रृंखला का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दो अप्रैल को खेला जाएगा। तीन अप्रैल को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से और चार अप्रैल को भारत से होगा। इसके बाद वह छह अप्रैल को फिर बांग्लादेश से और सात अप्रैल को भारत से भिड़ेगी। आठ अप्रैल को होने वाले फाइनल में सर्वश्रेष्ठ दो टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rAvtd4
No comments