दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने ऋषभ पंत () को कप्तान नियुक्त किया है। पंत चोटिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह लेंगे जो कंधे में चोट के कारण इस टी20 लीग से बाहर हो गए हैं। पढ़ें : श्रेयस का बायां कंधा इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गया था। बतौर कप्तान पंत पहली बार आईपीएल (IPL 14) में उतरेंगे। 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने इससे पहले घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी की है। पंत साल 2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में दिल्ली के कप्तान थे। पढ़ें : \ दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को पंत को कप्तान बनाए जाने की घोषणा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर की। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, 'ऋषभ पंत आईपीएल 2021 में हमारे कप्तान होंगे।' 'सपना पूरा हुआ' कप्तान बनाए जाने के बाद पंत ने कहा, 'दिल्ली जहां मैं बड़ा हुआ और जहां छह साल पहले अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की, ऐसी टीम का एक दिन कप्तान बनना हमेशा से मेरा सपना था। आज मेरा सपना पूरा हो गया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सचमुच महान पल है और मैं इसके लिए टीम के मालिकों का आभारी हूं क्योंकि इन लोगों ने मुझे इस भूमिका के योग्य समझा। शानदार कोचिंग स्टाफ और कई सीनियरों के साथ रहते हुए मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।' पंत का हाल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस के चोटिल कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को हो सकती है। इसके बाद वह कम से कम 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। आईपीएल 14 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत चेन्नै सुपरकिंग्स (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) के खिलाफ 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में करेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PCEy7M
No comments