Breaking News

युवराज सिंह का नया लुक हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, शिखर धवन और इरफान पठान का मजेदार कॉमेंट

नई दिल्ली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने नए लुक को लेकर। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर, जो लॉकडाउन के वक्त से ही अपने बाल बढ़ा रहे हैं, को इस बार नए हेयरस्टाइल के साथ देखा गया। युवराज को इस बार नया लुक जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट आलिक हकीम ने दिया। युवराज के अलावा कई अन्य सेलिब्रिटीज को भी हकीम की सेवाएं लेती हैं। जैसे ही युवराज ने यह फोटो पोस्ट किया इस बार लगातार रेस्पॉन्स आने लगे। इसमें टीम इंडिया के पूर्व साथी शिखर धवन, इरफान पठान और बॉलीवुड ऐक्ट्रर्स किम शर्मा ने भी इस पर रिऐक्शन दिया है। शिखर धवन ने भारतीय पॉप स्टार बादशाह का जिक्र करते हुए कॉमेंट किया- 'पाजी पूरे बादशाह लग रहे हो।' इरफान जो रोड सेफ्टी सीरीज में भी युवराज सिंह के साथ खेले थे, ने रेस्पॉन्स किया- 'Boyyyyyyeee badshaahhh' युवराज ने हाल ही इंडिया लीजैंड की ओर से खेलते हुए छह पारियों में 194 रन बनाए थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका लीजैंड्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी। वहीं वेस्टइंडीज लीजैंड्स के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने नाबाद 49 रन बनाए थे। इतना ही नहीं श्रीलंका लीजैंड के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने 60 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज लीजैंड्स के खिलाफ तो युवराज ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर अपने पुराने दिनों की याद दिला दी थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rjfmQZ

No comments